Government jobs : इस राज्य में खाली पड़े हैं पुलिसकर्मियों के 5 लाख से ज्यादा पद

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (15:05 IST)
नई दिल्ली। गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि राज्यों में पुलिसकर्मियों के 528165 पद रिक्त हैं और केन्द उन्हें बार बार इन पदों को भरने का आग्रह कर रहा है।
 
रेड्डी ने एक सवाल के उत्तर में कहा कि देश के सभी राज्यों में पुलिसकर्मियों के 2595435 पद स्वीकृत हैं। इस वर्ष राज्यों में एक लाख पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है। केन्द्र राज्यों को खाली पदों को भरने के लिए बार-बार पत्र लिख रहा है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार अपराध दंड विधान संहिता में बदलाव करने पर विचार कर रही है और इस संबंध में राज्यों के गृह मंत्रियों से विचार विमर्श किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए 4 समितियों ने अपनी सिफारिशें दी है जिनमें से 49 सिफारिशों को लागू करने के लिए चयन किया गया है।
 
इन सिफारिशों को लागू करने वाले राज्यों को आर्थिक मदद दी जा रही है। नए-नए तरह के अपराधों को रोकने के लिए  राज्यों को प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के कल्याण की योजनाएं लागू की जा रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इन नौकरियों को अगले 100 साल भी नहीं है AI से खतरा, बिल गेट्स का दावा

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

समझिए भारत के किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

अगला लेख