Hanuman Chalisa

शाहीन बाग मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (14:54 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट शाहीन बाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन को हटाने संबंधी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
 
याचिकाकर्ता नंद किशोर गर्ग ने मामले की त्वरित सुनवाई के लिए कल मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले का विशेष उल्लेख किया था, जिसने याचिकाकर्ता को मेंशनिंग रजिस्ट्रार के समक्ष जाने को कहा था।
 
गर्ग के रजिस्ट्रार के समक्ष विशेष उल्लेख करने के बाद याचिका की सुनवाई के लिए अब 7 फरवरी को सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख मुकर्रर की गई है। बेंच की घोषणा बाद में की जाएगी।
 
याचिका में मांग की गई है कि शाहीनबाग में जारी प्रदर्शन को हटाया जाए ताकि कालिंदी कुंज और शाहीनबाग का रास्ता फिर से खुल सके। इसके लिए न्यायालय केंद्र सरकार और संबंधित विभाग को आदेश दे।
याचिका में यह भी मांग की गई है कि सार्वजनिक स्थलों पर धरना-प्रदर्शन को प्रतिबंधित करने के लिए न्यायालय केंद्र सरकार को दिशानिर्देश जारी करने का आदेश दे।
 
कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग बंद होने से यात्रियों के लिए होने वाली बड़ी असुविधा का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया है कि लोग डीएनडी फ्लाईओवर और आश्रम जैसे वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने को मजबूर हैं, जिसके कारण यात्रियों का बहुमूल्य समय और ईंधन की बर्बादी हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

UP में लक्ष्य से अधिक धान खरीद, योगी सरकार ने किसानों को किया 14886 करोड़ का भुगतान

अहमदाबाद के रिहायशी फ्लैट में विदेशी सांपों का काला कारोबार

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

ईरान के नए रक्षा मंत्री का खात्मा, यूरोप को दी 'Act of War' की चेतावनी!

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

अगला लेख