Hanuman Chalisa

आईसीसी 2019 विश्व कप ट्रॉफी दिल्ली पहुंची

Webdunia
गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (23:22 IST)
नई दिल्ली। आईसीसी 2019 विश्व कप ट्रॉफी अपने वैश्विक भ्रमण के तहत गुरुवार को दिल्ली पहुंची। इस चमकदार ट्रॉफी भारत के एक महीने के दौरे पर है, जो 30 नवंबर को शुरू हुआ था और 26 दिसंबर को खत्म होगा। भारत में यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु समेत नौ शहरों में प्रदर्शित की जाएगी।
 
 
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और विश्व कप (1983) विजेता टीम के सदस्य मदनलाल ने दिल्ली में ट्रॉफी का स्वागत किया। मदन लाल ने इस अवसर पर कहा कि इस यादगार क्षण का हिस्सा बनकर मैं प्रसन्न हूं और भारतीय टीम की सफलता की कामना करता हूं क्योंकि इस समय भारत में उम्दा खिलाड़ी हैं और वे टीम को एक बार फिर खिताब दिला सकते हैं। 
 
आईसीसी ट्रॉफी केवल उन्हीं देशों में नहीं जा रही है, जो टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार इसे क्रिकेट के पारंपरिक देशों से इतर नेपाल, अमेरिका और जर्मनी सहित 11 देशों में भी ले जाया जा रहा है। 
 
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से अपनी 100 दिन की यात्रा शुरू करने वाली ट्रॉफी ओमान, अमेरिका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भारत, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, कीनिया, रवांडा, नाइजीरिया, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी जाएगी तथा अगले साल 19 फरवरी को इंगलैंड एवं वेल्स पहुंचेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख