Hanuman Chalisa

आरोन फिंच का खुलासा, सपने में मुझे डराते थे भुवनेश्वर और बुमराह

Webdunia
सोमवार, 16 मार्च 2020 (00:40 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने खुलासा किया कि जब वह भारत के 2018 दौरे पर आए थे तो उन्हें बुरे सपने आते थे कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह मजे के लिए उनका विकेट ले रहे हैं।
 
फिंच ने अमेजन की हाल में जारी डाक्यू-सीरीज ‘द टेस्ट’ में कहा, मैं पसीने में उठता था कि भुवनेश्वर मुझे आउट कर रहे हैं। फिंच को भारत के दौरान सभी तीनों प्रारूपों में परेशानी हुई और उन्हें इस भारतीय तेज गेंदबाज की इनस्विंग गेंदों को खेलने में काफी परेशानी होती थी।
 
भुवनेश्वर ने 4 बार फिंच के विकेट चटकाए थे, जिसमें से 3 बार वनडे में और एक बार टी20 में आउट किया था। फिंच ने कहा, ऐसा भी समय होता था जब मैं रात को आउट होने के डर से उठ जाता था। मुझे लगता था कि मैं कल फिर बुमराह का सामना कर रहा हूं और वह मुझे मजे में आउट कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख