Hanuman Chalisa

एलिस्टेयर कुक 150 टेस्ट खेलने वाले 8वें क्रिकेटर बने

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (12:33 IST)
नई दिल्ली। एलिस्टेयर कुक 150 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के 8वें और इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में गुरुवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
 
भारत के खिलाफ मार्च 2006 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कुक सबसे कम समय में इस मुकाम पर पहुंचे। उन्होंने अपने पदार्पण के बाद केवल 11 साल 288 दिन में 150वां टेस्ट मैच खेला। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने पदार्पण के बाद 150वें टेस्ट के मुकाम पर पहुंचने के लिए 14 साल 200 दिन लिए थे।
 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर सबसे पहले 150 टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने थे लेकिन सबसे अधिक टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 200 टेस्ट खेले हैं।
 
कुक से पहले जिन खिलाड़ियों ने 150 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेले उनमें तेंदुलकर (200), रिकी पोंटिग (168), स्टीव वॉ (168), जैक कैलिस (166), शिवनारायण चन्द्रपॉल (164), राहुल द्रविड़ (164) और बॉर्डर (156) शामिल हैं।
 
कुक का यह लगातार 147वां टेस्ट मैच है लेकिन विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए उन्हें लगातार 6 टेस्ट मैच और खेलने होंगे। रिकॉर्ड बॉर्डर के नाम पर है जिन्होंने लगातार 153 टेस्ट मैच खेले। कुक हालांकि वर्तमान एशेज श्रृंखला में अब तक 13.80 की औसत से केवल 69 रन ही बना पाए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख