एलेस्टेयर कुक को भारतीय टीम ने पेश किया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

Webdunia
शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (18:58 IST)
लंदन। एलेस्टेयर कुक शुक्रवार को जब अपने अंतिम टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो भारतीय टीम ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' पेश किया, विराट कोहली ने उनसे हाथ मिलाया और ओवल में उपस्थित दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
 
 
33 वर्षीय कुक इंग्लैंड की तरफ से अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले कुक ने इस सप्ताह के शुरू में यह फैसला किया था।
 
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड 5 मैचों की श्रृंखला में अभी 3-1 से आगे चल रहा है। कुक जैसे ही बल्लेबाजी के लिए आए, भारतीय टीम ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' पेश किया। इसके आखिर में उन्होंने कप्तान कोहली से हाथ मिलाए।
 
कुक ने इस मैच से पहले 161 टेस्ट मैचों में 44.88 की औसत से 12,254 रन बनाए। उनके नाम पर 32 शतक और 56 अर्द्धशतक दर्ज हैं। उनका उच्चतम स्कोर 294 है, जो उन्होंने भारत के खिलाफ 2011 में बर्मिंघम में बनाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख