अफ्रीकी महाद्वीप जाकर बुरी फंसी श्रीलंका टीम, 6 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

Webdunia
सोमवार, 29 नवंबर 2021 (13:43 IST)
हरारे:श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की छह खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। श्रीलं​का क्रिकेट ने रविवार को बताया कि ज़िम्बाब्वे में विश्व कप क्वालीफ़ायर में हिस्सा लेने वाली श्रीलंका महिला टीम की छह खिलाड़ी कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं।

दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना का नया वेरियंट पाए जाने के बाद शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ज़िम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट को रद्द कर दिया था। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि पॉज़िटिव पाई गईं खिलाड़ी ओमिक्रॉन वेरियंट से संक्रमित हैं या नहीं।

वेस्टइंडीज़ बनाम श्रीलंका का मुक़ाबला, श्रीलंका सहायक स्टाफ़ के सदस्य के कोविड पॉज़िटिव पाए जाने के बाद रद्द कर दिया गया था। इसी के बाद आईसीसी ने क्वालीफ़ायर को रद्द करने का फ़ैसला किया।श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऐश्ली डीसिल्वा ने बताया कि टीम अभी भी ज़िम्बाब्वे में है और उन्हें जल्द से जल्द वापस श्रीलंका लाया जाएगा।

जो खिलाड़ी पॉज़िटिव पाई गईं हैं, उन्हें तब तक वहीं रहना होगा जब तक उनका टेस्ट निगेटिव नहीं आ जाता है। डॉक्टर टीम के साथ थे, जो उनकी देखरेख के लिए वहां मौजूद रहेंगे।

टीम में ​जो खिलाड़ी संक्रमित नहीं हुईं हैं, वे जल्द ही वापस लौट सकती हैं। उन्हें श्रीलंका पहुंचने पर क्वारंटीन रहना होगा, क्योंकि श्रीलंकाई सरकार ने ओमिक्रॉन वेरियंट को देखते हुए अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी देशों से आने वाले यात्रियों के लिए यह ज़रूरी नियम बनाया है। श्रीलंका टीम की सभी सदस्य इस वक़्त ज़िम्बाब्वे में आइसोलेशन में हैं।

वनडे विश्वकप क्वालीफ़ायर हाल ही में हुए थे रद्द

क्वालीफ़ायर के रद्द होने के बाद आईसीसी ने कहा था कि रैंकिंग के हिसाब से बंगलादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ अगले साल न्यूज़ीलैंड में होने वाले विश्व कप में खेलेंगे। यह तीन टीम न्यूज़ीलैंड, ऑस्‍ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ़्रीका के साथ जुड़ेंगी।

दक्षिण अफ़्रीका में चल रहे खेल शुक्रवार को बंद होना शुरू हो गए थे क्योंकि यात्रा प्रतिबंधों ने रग्बी टीमों और गोल्फरों को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

IPL Playoff में बैंगलुरू ने बनाई जगह, चेन्नई को नहीं छूने दिया 200 रनों का आंकड़ा

IPL Playoff के लिए बैंगलूरू को चेन्नई को 201 रनों तक रोकने की जरूरत

शीर्ष पर काबिज कोलकाता को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान

CSK vs RCB चेन्नई ने बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)

सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत

अगला लेख