पूर्व क्रिकेट अंपायर असद रऊफ का निधन, दुष्कर्म और फिक्सिंग कांड में नाम उछलने के बाद बेचने लगे थे जूते

Webdunia
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (15:25 IST)
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट अंपायर असद रऊफ का 66 वर्ष की उम्र में लाहौर में 14 सितंबर को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। असद को 231 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपा‍यरिंग का अनुभव था। उन्होंने आईपीएल में भी अंपायरिंग की थी। 
Photo: Social Media
असद ने 64 टेस्ट, 139 एकदिवसीय और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायर की भूमिका निभाई थी और वे बेहतरीन अंपायर माने जाते थे। 
 
2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड की जांच मुंबई पुलिस ने की और असद का नाम भी इस कांड से जुड़ा। इससे बीसीसीआई ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया और आईसीसी ने भी उन्हें अपने पैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 
 
असद ने इस घटना के बाद क्रिकेट से दूरी बना ली और पाकिस्तान में एक दुकान में जूते और कपड़े बेचने लगे।
 
2012 में भी असद एक बार विवादों में फंसे थे। मुंबई की एक मॉडल ने असद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि असद ने शादी का वादा कर नहीं निभाया। इस पर असद ने इन आरोपों का खंडन किया था।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख