Hanuman Chalisa

स्टीव स्मिथ ने 25 शतक बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा

Webdunia
सोमवार, 5 अगस्त 2019 (01:23 IST)
एजबस्टन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ ने सबसे कम पारियों में 25 शतक बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
 
स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां चल रहे पहले एशेज टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में शतक बनाकर यह कारनामा कर दिखाया। स्मिथ ने इस मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर ली है। पहली पारी का उनका शतक स्मिथ का 24वां और दूसरी पारी का शतक उनका 25वां शतक है।
 
स्मिथ 119 पारियों में 25 शतक पर पहुंचे हैं जबकि विराट ने इसके लिए 127 पारियां खेली थीं। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन के नाम है जिन्होंने 25 शतकों के लिए मात्र 68 पारियां ली थीं।

टेस्ट में शतकों के विश्व रिकॉर्डधारी सचिन तेंदुलकर ने 25 शतकों तक पहुंचने के लिए 130 पारियां ली थीं। महान ओपनर सुनील गावस्कर 138 पारियों में 25 शतकों तक पहुंचे थे।
 
पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाकर स्मिथ एक एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। एशेज में सर्वाधिक शतक बनाने में स्मिथ अब पूर्व कप्तान स्टीव वा की बराबरी पर संयुक्त चौथे स्थान पर आ गए हैं। दोनों के 10 शतक हैं जबकि एशेज में सबसे ज्यादा 19 शतक ब्रैडमैन के नाम हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख