Hanuman Chalisa

असम 55 रन पर ढेर, रेलवे की बड़ी जीत

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (15:33 IST)
गुवाहाटी। तेज गेंदबाज अनुरीत सिंह की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर रेलवे ने शुक्रवार को यहां असम को केवल 55 रन पर ढेर करके रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' क्रिकेट मैच में पारी और 184 रन से जीत दर्ज की।
 
असम की हार गुरुवार को ही तय हो गई थी और शुक्रवार को उसने जब 7 विकेट पर 41 रनों से अपनी पारी आगे बढ़ाई तो बाकी बचे 3 विकेट भी जल्द गंवा दिए। उसकी तरफ से केवल विकेटकीपर बल्लेबाज कुणाल सैकिया (16) ही दोहरे अंक में पहुंचे।
 
अनुरीत सिंह ने बाकी बचे 3 में से 2 विकेट लिए और इस तरह से पारी में 28 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। दीपक बंसल और अमित मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए। असम ने अपनी पहली पारी में 244 रन बनाए थे जिसके जवाब में रेलवे ने अपनी पारी 7 विकेट पर 483 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।
 
रेलवे की यह 3 मैचों में दूसरी जीत है और उसके अब 13 अंक हो गए हैं। असम को दूसरी हार का सामना करना पड़ा और उसके अब 3 मैचों में केवल 1 अंक है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख