Hanuman Chalisa

अंतिम दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं

Webdunia
मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (23:50 IST)
पर्थ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ मेलबोर्न और सिडनी में होने वाले अंतिम दो टेस्ट के लिए अपनी टीम में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया। इस सूची से उदीयमान तेज गेंदबाज क्रिस ट्रीमैन को रिलीज कर दिया गया है, जो दूसरे टेस्ट के लिए भी पर्थ नहीं गए थे।
 
 
ऑस्ट्रेलिया के टीम प्रबंधन का मानना है कि अगर उन्हें बाकी बचे मैचों में चार गेंदबाजों के आक्रमण को मजबूत करना है तो उनके पास मिशेल मार्श और पीटर सिडल के रूप में पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पांचवें और अंतिम दिन आज यहां भारत को 146 रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।
 
टीम इस प्रकार है : टिम पेन (कप्तान), आरोन फिंच, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, शान मार्श, पीटर सिडल और मिशेल स्टार्क।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख