टेस्ट क्रिकेट में अजहर अली शतक से चूके

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (18:24 IST)
अबू धाबी। अजहर अली (85) के अर्द्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को पहली पारी में लंच तक 8 विकेट पर 340 रन बना लिए। 
 
पाकिस्तान अभी श्रीलंका के स्कोर से 79 रन पीछे है और उसके 2 विकेट शेष हैं। लंच के समय हैरिस सोहैल 31 रन बनाकर क्रीज पर थे। सोहैल 80 गेंदों पर नाबाद 31 रन में अब तक 2 चौके लगा चुके हैं। 
 
पाकिस्तान ने अपने शनिवार के स्कोर 4 विकेट पर 266 रन से आगे खेलना शुरू किया। अजहर ने 74 रनों से आगे अपनी पारी को बढ़ाया। अजहर अपने शनिवार के स्कोर में 11 रन का ही इजाफा कर पाए और लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हैरात की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 226 गेंदों पर 85 रन में 4 चौके लगाए।
 
बाबर आजम ने 81 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। कप्तान सरफराज अहमद ने 21 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के के सहारे 18, मोहम्मद आमिर ने 19 गेंदों पर 4 और यासिर शाही ने 19 गेंदों पर 1 चौके की बदौलत 8 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए हेरात ने 59 रन पर 4 विकेट, सुरंगा लकमल ने 41 रन पर 2 विकेट और फर्नांडो तथा परेरा ने 1-1 विकेट हासिल किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख