इस तरह बच गई कोच डेरेन लेहमैन की जान

Webdunia
बुधवार, 28 मार्च 2018 (22:31 IST)
जोहानसबर्ग। बॉल टेम्परिंग के दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 12 महीने और कैमरन बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया है लेकिन कोच डेरेन लेहमैन पर कोई आंच न आने पर सवाल उठाए जा रहे थे।


इन सवालों का जवाब लेहमैन के सवाल से ही मिल गया है, जो उन्होंने वॉकी टॉकी पर 12वें खिलाड़ी पीटर हैंड्सकॉम्ब से पूछा था। लेहमैन ने हैंड्सकॉम्ब से पूछा कि मैदान पर यह क्या हो रहा है और उनकी इसी बात ने उन्हें आरोपों के दायरे से बाहर कर दिया।

इससे पहले तक यही माना जा रहा था कि लेहमैन ने हैंड्सकॉम्ब को बेनक्रॉफ्ट से कुछ कहने को कहा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि लेहमैन ने वाकी टाकी पर हैंड्सकॉम्ब से कहा था कि वह पता करें कि आखिर मैदान पर क्या हो रहा है।

सदरलैंड ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से भी इस बात की पुष्टि कर ली गई कि लेहमैन ने क्या कहा था। यही कारण है कोच पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

IPL 2024 का आखिरी मैच हारकर मुंबई 10वीं रैंक पर हुई खत्म, लखनऊ ने 18 रनों से हराया

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

अगला लेख