बांग्लादेश की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (23:04 IST)
ढाका। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के लगातार दूसरे अर्धशतक तथा शाकिब अल हसन के ऑलराउंड प्रदर्शन से बांग्लादेश ने शुक्रवार को यहां त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में श्रीलंका को 163 से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश की यह वनडे में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।


इससे उसने 2012 में वेस्टइंडीज को खुलना में 160 रन से हराया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ 84 रन बनाने वाले तमीम ने फिर से 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा शाकिब ने 67 और मुशफिकर रहीम ने 62 रन का योगदान दिया जिससे बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 320 रन बनाने में सफल रहा जो श्रीलंका के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर है।

शाकिब ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 47 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे बांग्लादेश ने श्रीलंका को 32.3 ओवर में 157 रन पर ढेर कर दिया। शाकिब के अलावा कप्तान मशरेफी मुर्तजा और रूबेल हुसैन ने दो-दो विकेट लिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख