Hanuman Chalisa

बाटा कंपनी की ब्रांड एंबेसेडर बनीं स्मृति मंधाना

Webdunia
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (21:03 IST)
नई दिल्ली। फुटवियर कंपनी बाटा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना को अपना ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया है। 21 साल की मंधाना दक्षिण अफ्रीका के दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को 135 रन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।


उन्होंने 129 गेंदों पर 135 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ 14 चौकों और एक छक्के लगाए। उनकी इस शतक की बदौलत भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 अपराजेय बढ़त बना ली है।

बाटा का ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने पर मंधाना ने कहा, जब मैंने पावर के लिए संपर्क किया था तो सबसे पहले यह पता चला कि इस ब्रांड का विजन अधिक से अधिक युवा भारतीयों को फिटनेस के रास्ते पर लाने में सक्षम बनाना है, इसलिए यह एक ऐसा ब्रांड है जिसके साथ जुड़ना मुझे पसंद है।

बाटा इंडिया के कंट्री मैनेजर संदीप कटारिया ने कहा, मंधाना सभी युवाओं के लिए निश्चित रूप से बेहद प्रतिभाशाली खेल हस्तियों में से एक हैं और उनके लिए एक आदर्श हैं। हम देश का मान बढ़ाने वाली मंधाना को ब्रांड पावर का एम्बेसडर बनाकर बेहद उत्साहित हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख