आधुनिक क्रिकेट की बड़ी त्रासदियों में से एक : बेदी

Webdunia
रविवार, 25 मार्च 2018 (19:15 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटरों से जुड़े गेंद से छेड़खानी विवाद को आधुनिक क्रिकेट की बड़ी त्रासदियों में से एक बताते हुए खिलाड़ियों को खेल को संकट में डालने के लिए कसूरवार ठहराया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को कप्तानी और उपकप्तानी से हटा दिया गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मामले की जांच कर रहा है। बेदी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि गलती हुई है और इसके लिए खिलाड़ी जिम्मेदार हैं। कप्तान ने इसे स्वीकार कर लिया है और शीर्ष प्रबंधन ने भी। यह एक या दो खिलाड़ियों का काम नहीं है।

मेरे ख्याल से यह आधुनिक क्रिकेट की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है।  बेदी ने कहा कि युवाओं को सही संदेश देने की जरूरत है तथा कड़ी सजा की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। हम युवाओं को गुमराह करते हैं। हर कीमत पर जीतने का रवैया गलत है। जीतना अहम है लेकिन सही तरीके से जीतने का संदेश देना चाहिए। 

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि आईसीसी को देखना है कि खेल किस दिशा में जा रहा है। यदि कोई गेंद को चकता रहा है तो उसमें बदलाव भी कर रहा है। अभी देखना होगा कि नियम क्या कहते हैं, क्योंकि मैंने घटना देखी नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

अमेरिका में ऐतिहासिक होगा टी20 विश्व कप , कहा न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत प्रधान ने

दूसरे टी-20 में 16 रन से हराकर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका पर बनाई अजेय बढ़त

T20I में इंग्लैंड ने पाक को किया 23 रनों से परास्त, बटलर भारी पड़े बाबर पर

IPL 2024 फाइनल में गेंदबाज करेंगे जीत का फैसला, दोनों ही टीमों की है यह ताकत

50% किसी को देना नहीं, क्या पहले से तैयार थे Hardik Pandya? वीडियो में बताया मां के नाम प्रॉपर्टी

अगला लेख