ट्विटर ने हटाया धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक, फैंस ने मचाया बवाल तो वापस दिखा प्रोफाइल पर

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (17:30 IST)
यूं तो महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए एक अरसा बीत गया है लेकिन अभी भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। थाला के फैंस सिर्फ माही को देखने के लिए आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते है। ऐसे में आज इतने फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर के साथ सोशल मीडिया पर अजीब वाक्या हुआ।
 
ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया। यह सर्वविदित है पूर्व कप्तान और विकेटकीपर होने के साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी युवा दिलों की धड़कन है और उनकी सोशल मीडिया पर गजब की फैन फॉलोइंग है फिर भी ट्विटर ने उनकी प्रोफाइल से ब्लू बैज हटा लिया। हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट का ब्लू टिक वापस दे दिया गया है।
 
< — Silly Point (@FarziCricketer) August 6, 2021 > <

Twitter removes blue tick from @msdhoni account.

<

Meanwhile MS Dhoni at home :-- pic.twitter.com/Qqo6ZbRvNw

—  (@Nar_fault) August 6, 2021 > <

Ms dhoni lost his bluetick

<

Sources says that now Raina requested to twitter to remove his bluetick also  pic.twitter.com/SB8oGcf02S

— Robin Saroy(Broken  Kohli Fan) (@RobinSaroy2002) August 6, 2021 > <

Twitter has removed the Blue Tick from MS Dhoni's account pic.twitter.com/dFRDSiBwJj

< — Sudhanshu Ranjan Singh (@memegineers_) August 6, 2021 >खातों का एक्टिव होना जरूरी 

बैज ब्लू के लिए ट्विटर ने 6 तरह के खातों की पहचान की है, जिसमें 1) सरकार, 2) कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, 3) समाचार, 4) मनोरंजन, 5) खेल, 6) सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं। ब्लू वैरिफाइड बैज (ब्लू टिक) का सीधा अर्थ यह है कि वह अकाउंट जनहित से जुड़ा और वास्तविक है। किसी भी व्यक्ति को ब्लू टिक को हासिल करने के लिए ट्विटर अकाउंट का सक्रिय रहना जरूरी है।

आईपीएल 2021 में फॉर्म की वापसी की आस लगाए हुए हैं फैंस

संन्यास लेने के बाद माही अपने फैंस की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए हैं। आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। फिर भी आईपीएल 2021 के लिए के लिए न केव रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा है।
 
आईपीएल 2021 के पहले ही मैच में दिल्ली के आवेश खान ने उनको 0 पर बोल्ड कर दिया था। अभी तक खेले गए 7 मैचों में माही सिर्फ 37 रन बना पाए हैं। उनका बल्ला धीरे धीरे शांत होता जा रहा है। फैंस आईपीएल 2021 के दूसरे हिस्से में अपने माही से बड़ी पारियों की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

आईपीएल 2021 के कैंपेन लीड है महेंद्र सिंह धोनी
 
गौरतलब है जब वीवो आईपीएल 2021 की अप्रैल में शुरुआत हुई थी तो कुछ समय पहले कैंपेन का मुख्य वीडियो रीलीज किया गया था। कभी अपने बालों के लिए मशहूर रहे धोनी मौंक लुक में दिखे थे। इस विज्ञापन में उनके सिर पर एक भी बाल नहीं थे। आईपीएल की टैगलाइन थी-इंडिया का अपना मंत्र। हो सकता है शेष बचे आईपीएल के लिए अब यह टैग लाइन बदली जाए।
 
स्टार इंडिया की क्रिएटिव टीम ने बनाए वीडियो की शुरुआत में मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप में कुछ बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया था। फिर धोनी को मौंक के रूप में दिखाया जाता है जो बच्चों को लालच के बारे में पढ़ाते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख