Biodata Maker

कापूगेदेरा का भी चौथे वनडे में खेलना संदिग्ध

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (21:28 IST)
पल्लेकेल। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के अधिकारियों का अपने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर निरंतर चिंता जताने का कारण धीरे धीरे साफ दिखने भी लगा है। 
       
भारत के खिलाफ क्रिकेट सीरीज़ शुरू होने से पहले से ही श्रीलंकाई क्रिकेटरों का चोटिल होकर बाहर हो जाने का   सिलसिला जारी है और अब वनडे सीरीज़ के लिए टीम में बुलाए गए बल्लेबाज़ दिनेश चांडीमल के हेयरलाइन  फ्रैक्चर के कारण सीरीज़ से बाहर होने के एक दिन बाद कार्यवाहक कप्तान चामरा कापूगेदेरा का भी चौथे वनडे  में खेलना संदिग्ध बताया जा रहा है।
          
कापूगेदेरा को तीसरे वनडे के दौरान पीठ में चोट लग गई थी। वह इससे पहले से ही पीठ में अकड़न का इलाज  करा रहे थे और पल्लेकेल मैच के बाद यह स्थिति और भी खराब हो गई। उनका मैच से पूर्व भी इलाज किया   गया लेकिन उन्होंने फील्डिंग और बल्लेबाजी दोनों की। हालांकि उसके बाद से ही उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग  नहीं की है  और अगले 24 घंटों में उनकी अगले मैच में उपलब्धता पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
          
श्रीलंकाई टीम के मैनेजर असाका गुरुसिन्हा ने कहा 'मैं फिजियो से उनकी सेहत को लेकर बात कर रहा हूं और  अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। अभी टीम के साथ पांच से छह क्रिकेटर ही ट्रेनिंग कर रहे हैं। हमें उन्हें कुछ  आराम  देने की जरूरत है। हम बुधवार तक उनकी सेहत को देखेंगे। यदि कापूगेदेरा इस ट्रेनिंग में टीम के साथ  नहीं उतरेंगे तो  निश्चित ही वह टीम से बाहर होंगे।' (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख