दिग्गज क्रिकेटर बोले, भारत चैंपियंस ट्रॉफी में खेले

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2017 (19:39 IST)
नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ सहित 12 पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने कहा है कि भारत को इंग्लैंड में 1 जून से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना चाहिए।
 
सचिन, द्रविड़, जहीर खान, गुंडप्पा विश्वनाथ, संदीप पाटिल, संजय मांजरेकर, आकाश चोपड़ा, अजित आगरकर, वेंकटेश प्रसाद, सबा करीम, मुरली कार्तिक और दीप दासगुप्ता से क्रिकइंफो ने भारत के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के बारे में पूछा। सभी की एक राय थी कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना चाहिए और 2013 में जीते अपने खिताब का बचाव करना चाहिए।
 
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभी तक टीम घोषित नहीं की है जबकि टीम घोषित करने की अंतिम समय सीमा 25 अप्रैल थी। समयसीमा बीत जाने के कारण भारत के इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में राजस्व मॉडल और प्रशासनिक सुधार पर अप्रैल में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब तक टीम का ऐलान नहीं किया है।
 
भारतीय बोर्ड इस मुद्दे पर बंटा हुआ है। एक वर्ग का मानना है कि भारत को सदस्यता भागीदारी समझौता तोड़ देना चाहिए जिससे भारत 2023 तक आईसीसी टूर्नामेंटों की मेजबानी करने और उसमें हिस्सा लेने से बाहर हो जाएगा। वर्ष 2023 मौजूदा चक्र का अंतिम वर्ष है।
 
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी पर अंतिम फैसला बोर्ड की 7 मई को दिल्ली में होने वाली विशेष आम सभा बैठक में लिया जाएगा। (वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख