Hanuman Chalisa

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले श्रीलंका के कोच हथुरुसिंघा निलंबित

Webdunia
गुरुवार, 8 अगस्त 2019 (01:02 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के क्रिकेट अधिकारियों ने मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा को निलंबित कर दिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए अस्थाई विकल्प नियुक्त किया है।
 
क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा कि हथुरुसिंघा की स्थिति पर अंतिम फैसला किए जाने तक श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज रुमेश रत्नायके को अंतरिम कोच बनाया गया है।
 
सिल्वा ने कोलंबो में संवाददाताओं से कहा, हथुरुसिंघा इस (न्यूजीलैंड के खिलाफ) श्रृंखला से नहीं जुड़ेंगे। उन्होंने कहा, मैं आपको विस्तृत जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि यह कानूनी मुद्दा बन सकता है।
 
खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने इस महीने कहा था कि हथुरुसिंघा केा 14 अगस्त को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही श्रीलंका की घरेलू टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत तक पद छोड़ने और नए कोच के लिए जगह बनाने का समय दिया जाएगा।
 
विश्व कप में लचर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के छठे स्थान पर रहने के बाद हथुरुसिंघा और उनके सहायकों को बाहर किए जाने की उम्मीद थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख