Hanuman Chalisa

'रन मशीन' चेतेश्वर पुजारा का नाबाद शतक, सौराष्ट्र रणजी फाइनल से 55 रन दूर

Webdunia
रविवार, 27 जनवरी 2019 (19:25 IST)
बेंगलुरु। भारत के विश्वसनीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 108) और शेल्डन जैक्सन (नाबाद 90) की बेहतरीन पारियों तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 201 रनों की अविजित साझदारी की बदौलत सौराष्ट्र चौथे दिन रविवार को कर्नाटक के खिलाफ रणजी सेमीफाइनल में जीत और फाइनल में पहुंचने से मात्र 55 रन दूर रह गया है।
 
 
कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 237 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 239 रनों पर समाप्त हो गई। श्रेयस गोपाल ने 61 और अभिमन्यु मिथुन ने नाबाद 37 रन बनाए। सौराष्ट्र की तरफ से कप्तान जयदेव उनादकट ने 35 रनों पर 3 विकेट, धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 78 रनों पर 5 विकेट और प्रेरक मांकड ने 27 रनों पर 2 विकेट लिए।
 
सौराष्ट्र ने 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कमजोर शुरुआत की और 23 रनों तक अपने 3 विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद पुजारा और जैक्सन ने मोर्चा संभाला और दिन की समाप्ति तक सौराष्ट्र को 3 विकेटों पर 224 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। सौराष्ट्र को अब जीत के लिए अब मात्र 55 रनों की जरूरत है और उसके 7 विकेट बाकी हैं।
 
'भारतीय रन मशीन' पुजारा ने प्रथम श्रेणी का अपना 49वां शतक बनाया। पुजारा अब तक 216 गेंदों पर नाबाद 108 रनों में 14 चौके लगा चुके हैं। जैक्सन ने 205 गेंदों पर नाबाद 90 रनों में 13 चौके लगाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख