अच्छी शुरुआत को नहीं भुना पाए पुजारा और रहाणे, दोनों बड़े नामों ने फिर किया निराश

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (13:49 IST)
कानपुर:न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रीन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत के ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। इस कारण बल्लेबाजी क्रम में अनुभव कम था लेकिन दो बड़े नाम मौजूद थे- चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे। भारतीय बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार इन दो नामों पर ही था लेकिन पहले टेस्ट में यह दोनों अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे और अपना विकेट अच्छी शुरुआत के बावजूद गंवा बैठे।

चेतेश्वर पुजारा फिर लौटे सस्ते में, घरेलू पिचों पर भी हो रहे हैं फ्लॉप

न्यूजीलैंड बनाम भारत के पहले टेस्ट के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने पहले सत्र के अंत तक 61 गेंदो में बिना चौका या छक्का 15 रन बनाए थे। एक बार फिर उन्होंने फैंस को बताना चाहा कि पिच पर गुजारे मुश्किल समय को वह बड़े स्कोर में तब्दील करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

दूसरे सत्र में वह टिम साउदी का शिकार हो गए और सिर्फ 26 रनों पर पवैलियन लौट गए। कभी राहुल द्रविड़ का दूसरा नाम कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा घरेलू पिचों पर भी नाकाम साबित हो रहे हैं।

अगर घरेलू पिच पर उनकी पिछली 6 पारियों को देखा जाए तो पुजारा, 15, 21, 7,0, 17, 26 रन ही बना पाए हैं। कभी विदेशी पिचों पर टीम इंडिया पुजारा के भरोसे रहती थी लेकिन अब तो घरेलू पिचों पर ही वह बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं।
Koo App
चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार अपने बल्ले से शतक साल 2019 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था। इस शतक को वह दोहरे शतक में तब्दील करने से चूक गए थे। हाल ही में चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 6 हजारी बने थे। कानपुर टेस्ट से पहले वह कुल 90 मैचों में 45 की औसत से पुजारा 6494 रन बना चुके हैं।

लेकिन हालिया फॉर्म उनका इतना लचर हो चुका है कि कभी टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल चेतेश्वर पुजारा 673 अंको के साथ 15वें स्थान पर हैं।
Koo App
इस साल अब तक वह सिर्फ 2 अर्धशतक बना पाए हैं और दोनों इंग्लैंड के खिलाफ आए हैं। इसमें से एक शतक घरेलू पिच पर तो एक इंग्लैंड के मैदान पर लगाया गया है।
Koo App
कप्तान रहाणे भी फॉर्म में वापस नहीं आ सके

चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में कहा था कि कप्तान अजिंक्य रहाणे अच्छी फॉर्म से सिर्फ एक पारी दूर हैं। ऐसा लग रहा था कि आज वह पारी दिखेगी लेकिन कुछ अच्छे शॉट्स लगाने के बाद अजिंक्य रहाणे प्लेड ऑन हो गए और पवैलियन लौट गए। उनको काइल जैमिसन ने आउट किया। रहाणे ने 35 रन बनाए और फॉर्म में लौटने का मौका गंवाया।

कानपुर टेस्ट से पहले रहाणे ने इस साल में 11 टेस्ट मैचों में 19 के औसत से रन बनाये हैं। कागज पर देखा जाए तो अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन लचर ही रहा है। कानपुर टेस्ट से पहले अपने पिछले 15 टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे ने 24.76 की औसत से 644 रन बनाए हैं। घरेलू और विदेशी पिच पर उन्हें रन बनाने में फिलहाल तकलीफ महसूस हुई है। रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट शतक साल 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। जिसको लगभग एक साल हो गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख