Hanuman Chalisa

पीसीबी ने की कोच मिकी आर्थर की छुट्टी, विश्‍व कप की हार से गिरी गाज

Webdunia
गुरुवार, 8 अगस्त 2019 (10:23 IST)
इस्लामाबाद। आईसीसी विश्व कप में क्रिकेट टीम के निराशाजनक पांचवें स्थान के प्रदर्शन की गाज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के संपूर्ण कोचिंग स्टाफ पर गिरी है, जिसमें मुख्य कोच मिकी आर्थर सहित सभी अहम पदों के सह कोचों के करारों का नवीकरण नहीं किया गया है।

पीसीबी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बोर्ड ने मुख्य कोच आर्थर के अलावा गेंदबाजी कोच अज़हर महमूद, बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और ट्रेनर ग्रांट लुडेन के करार आगे नहीं बढ़ाए हैं। यह फैसला आईसीसी विश्वकप के बाद टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के मद्देनज़र लिया गया है जहां टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी थी।

पीसीबी अध्यक्ष अहसान मनी ने कहा, पीसीबी समिति ने शुक्रवार को अपनी बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया है और सभी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव की सिफारिश की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख