क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहली महिला सीईओ के लिए तैयार : पैरी

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (14:47 IST)
मेलबर्न। स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर पहली बार किसी महिला को नियुक्त किया जा सकता है और इसके लिए कई योग्य महिला उम्मीद्वार हैं।
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने केविन राबर्ट्स के इस सप्ताह के शुरू में त्यागपत्र देने के बाद निक हॉकले को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय संकट से जूझ रहा है। पैरी ने कहा कि पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की मुख्य कार्यकारी क्रिस्टीना मैथ्यूज स्थाई पद के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। 
 
पैरी ने वीडियो कॉल में पत्रकारों से कहा, ‘मुझे लगता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लंबे समय से महिला सीईओ को नियुक्त करने के लिए तैयार है। मैं जानती हूं कि इस पद के लिए अंतिम दौर की बातचीत में क्रिस्टीना के नाम पर भी चर्चा हुई थी। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ नया है।’ 
 
उन्होंने कहा कि शीर्ष पदों पर कई महिलाएं हैं जिन्होंने बोर्ड के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पैरी ने कहा, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में कार्यकारी पदों पर कई महिलाएं काम कर रही हैं। बेलिंडा क्लार्क और स्टेफ बेलट्रेम इनमें शामिल हैं। वे अपने कामकाज से अहम भूमिका निभाती हैं।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख