विराट सहित कई क्रिकेट दिग्गजों ने की बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Webdunia
शनिवार, 2 जनवरी 2021 (16:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए शनिवार को कहा कि दादा आप जल्द स्वस्थ हो जाओ।
ALSO READ: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
48 वर्षीय गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली के अस्वस्थ होने के बाद विराट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और बीसीसीआई सहित क्रिकेट बिरादरी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल : BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सौरव गांगुली
विराट ने ट्वीट कर कहा कि गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दादा, आप जल्द स्वस्थ हो जाओ। आईसीसी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
 
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि गांगुली के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने उनके परिवार के साथ बात की है। दादा की हालत स्थिर है और उन पर इलाज का असर हो रहा है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि दादा जल्दी से ठीक हो जाओ। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख