Hanuman Chalisa

महिला क्रिकेटरों निकर्क और कैप का समलैंगिक विवाह

Webdunia
सोमवार, 9 जुलाई 2018 (22:55 IST)
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डेन वान निकर्क अपनी ही टीम साथी मारिजाने कैप के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं।
 
दोनों महिला खिलाड़ियों के इस समलैंगिक विवाह की सूचना इंस्टाग्राम पर मिली, जहां गेंदबाजी ऑलराउंडर कैप ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इंस्टाग्राम में तस्वीरों में शादी के दौरान दोनों महिला क्रिकेटरों ने सफेद रंग की दुल्हन की पोशाक पहनी है और वे शादी के लिए आधिकारिक रूस से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करती दिख रही हैं।
 
दोनों खिलाड़ियों ने वर्ष 2009 विश्व कप में 2 दिनों के भीतर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। वैन निकर्क ने विंडीज के खिलाफ 8 मार्च जबकि कैप ने 10 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के लिए पदार्पण किया। महिला टीम की कप्तान निकर्क ने करियर में 95 वनडे खेले हैं और वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं जबकि कैप ने 93 वनडे और 62 टी-20 मैच खेले हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम की दोनों खिलाड़ियों से पूर्व गत वर्ष न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों एमी सेथरवेट और लिया ताहुहू ने भी समलैंगिक विवाह किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख