Hanuman Chalisa

आईसीसी के सीईओ रिचर्डसन ने की टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने की वकालत

Webdunia
गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 (22:31 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ डेव रिचर्डसन को नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट ने अपनी चमका गंवा दी है लेकिन उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय प्रारूप को प्राशंसकों के बीच रुचि कायम रखने के लिए थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत है।

रिचर्डसन का यह बयान आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर के हालिया बयान के बचाव में आया है, जिन्होंने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट धीरे-धीरे ‘खत्म’ हो रहा है।
 
‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने रिचर्डसन के हवाले से कहा, उनके (मनोहर के) कहने का मतलब था कि टेस्ट क्रिकेट को अधिक प्रासंगिकता की जरूरत है।

उन्होंने कहा, हां, समय समय पर कुछ बेजोड़ मुकाबले होते रहते हैं लेकिन अगर आप प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों का हिस्सा या प्रशंसक नहीं है तो उस निश्चित श्रृंखला को लेकर असली रुचि (वैश्विक स्तर पर प्रशंसकों के बीच) नहीं होती। 
 
रिचर्डसन ने कहा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने से इसमें रुचि बढ़ेगी और टेस्ट मैचों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने में मदद मिलेगी फिर चाहे कोई भी टीम खेल रही हो।

शशांक मनोहर यही कह रहे थे कि टेस्ट क्रिकेट को इसी अतिरिक्त बढ़ावे की जरूरत है, इसको बढ़ावा देने की जरूरत है और उम्मीद करते हैं कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इसका जवाब होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख