Hanuman Chalisa

वार्नर के पहले टेस्ट से पहले फिट होने पर संदेह

Webdunia
मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (14:10 IST)
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लेंगर का कहना है कि उन्हें भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के फिट होने पर संदेह है।
 
वार्नर को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त कमर में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें सीमित ओवर सीरीज से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह टी-20 के लिए डी आर्सी शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से पहला टेस्ट खेला जाना है।
 
लेंगर ने कहा कि वार्नर के फिजियो ने कहा कि उनकी चोट काफी दर्दनाक है। वह ड्रेसिंग रूम में काफी दर्द में थे। हम अभी कैनबरा पहुंचे हैं और हम अगले पांच-छह दिन तक उन्हें नहीं देख सकते जब तक की सिडनी नहीं पहुंच जाएं।
 
उन्होंने कहा कि मुझे वार्नर के पहले टेस्ट से पहले फिट होने पर संदेह है, लेकिन यह सच है कि वह एक पेशेवर खिलाड़ी है और वापसी की हर संभव कोशिश करेंगे। हमें देखना होगा कि क्या स्थिति बनती है, लेकिन उनके नहीं होने से हमें नुकसान होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख