चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए सैम के खेलने पर फैसला जल्द, PCB को भारत के खिलाफ उसके खेलने की उम्मीद

WD Sports Desk
शनिवार, 11 जनवरी 2025 (17:48 IST)
Champions Trophy Saim Ayub Injury Update :  पाकिस्तान के बल्लेबाज सैम अयूब ने अपने टखने की चोट के लिए लंदन के आर्थोपीडिक सर्जन से चेकअप करा दिया है लेकिन एक सप्ताह बाद ही पता चलेगा कि वह अगले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी खेल सकेंगे या नहीं। सईम को लंदन के दो मशहूर आर्थो सर्जन डॉक्टर डेविड रेडफर्न और डॉक्टर लकी जेयासीलान ने देखा है।
 
सईम के करीबी सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि वह 23 फरवरी को दुबई में भारत के खिलाफ होने वाले मैच तक फिट हो जाएं।
 
उन्होंने कहा ,‘‘ अगर डॉक्टर कहते भी है कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी में 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के पहले मैच तक फिट नहीं होते लेकिन भारत के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएंगे तो चयनकर्ता और PCB जोखिम उठाने को तैयार हैं।’’
 
पीसीबी को विशेषज्ञों की रिपोर्ट अगले सप्ताह तक मिलेगी लेकिन प्रारंभिक चेकअप में किसी सर्जरी की जरूरत से इनकार किया गया है। (भाषा)


<

How ... how is Saim Ayub okay after this #AUSvPAK pic.twitter.com/znZOXfPGOp

— 7Cricket (@7Cricket) January 5, 2024 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख