न्यूजीलैंड को मिली सौरव गांगुली की कार्बन कॉपी, समानताएं देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (11:38 IST)
क्रिकेट के गलियारों में फिलहाल न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के नाम का डंका बजा हुआ है। वाकई में अपने टेस्ट डेब्यू के दौरान ही कॉनवे ने ऐसा कुछ कर दिखाया, जो कई सारे खिलाड़ी अपने पूरे करियर के दौरान नहीं कर पाते। टेस्ट डेब्यू पर दोहरा शतक लगाकर वाकई में कीवी टीम के खिलाड़ी ने एक नया इतिहास लिखा।
 
डेवोन कॉनवे ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 347 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 22 चौके और एक छक्का भी जड़ा। जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट डेब्यू पर दोहरा शतक लगाने वाले कॉनवे न्यूजीलैंड के सिर्फ दूसरे और विश्व के सातवें खिलाड़ी बने।
 
सोशल मीडिया पर कॉनवे अपनी यादगार पारी के साथ-साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के कारण भी चर्चा का एक अहम विषय बने हुए हैं। दरअसल,कॉनवे और गांगुली के बीच एक नहीं बल्कि कई समानताएं देखने को मिल रही है।
<

An out-of-this-world performance from Devon Conway on debut #ENGvNZ pic.twitter.com/XSSXKHrlKJ

— ICC (@ICC) June 3, 2021 >
आइये डालते हैं, एक नजर आखिरी क्यों डेवोन कॉनवे की तुलना सौरव गांगुली से देखने को
मिल रही है-
 
- कॉनवे और सौरव गांगुली का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है। दोनों का जन्म 8 जुलाई को हुआ और दोनों ही बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते है।
 
- दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया था।
 
- दोनों ही खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू भी इंग्लैंड और लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर देखने को मिला था।
 
- सबसे खास बात दोनों ही बाएं हाथ के खिलाड़ियों ने अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक बनाया।
 
- गांगुली का एकदिवसीय कैप नंबर 84 था और कॉनवे का टी-20 कैप नंबर 84 है।
 
हालांकि, सौरव गांगुली टेस्ट क्रिकेट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन डेवोन कॉनवे ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
 
बात अगर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की करें तो कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 378 का स्कोर बनाया था और फ़िलहाल मेजबान टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 111 रन है। दोनों टीमों के बीच तीसरे दिन का पूरा खेल बारिश में धुल गया था।
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"