Hanuman Chalisa

धोनी का रिटर्न कैच मैच के लिए अहम रहा : विलियम्सन

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (15:43 IST)
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने भारत के खिलाफ यहां खेले गए दूसरे वनडे में कसी गेंदबाजी के लिए अपने गेंदबाजों की प्रशंसा की और कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का टिम साउदी द्वारा लिया गया रिटर्न कैच जीत में काफी अहम रहा।
 
जब विलियम्सन से पूछा गया कि उनके गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने इतने कम स्कोर का बचाव करने में कैसे मदद की? तो उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी 
 
मैच फिनिशर हैं, अगर उन्हें उनके शॉट खेलने दिए जाए तो वे सर्वश्रेष्ठ हैं। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उसका कैच हमारे लिए काफी बड़ा रहा। 
 
विलियम्सन इस पिच पर अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश थे। उन्होंने कहा कि कोटला की इस तरह की पिच पर आपको बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए कुछ विशेष क्षेत्रों में गेंदबाजी करनी होती है। ओस के कारण गेंद गीली थी, इसे देखते हुए उनका प्रयास काफी अच्छा था। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख