महेंद्रसिंह धोनी ने की बेईमानी या हो गई उनसे चूक, सोशल मीडिया में लगी आग...

Webdunia
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (12:18 IST)
कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली है। अपनी शानदार पारी की बदौलत धोनी एक बार फिर क्रिकेटप्रेमियों के दिलों पर छा गए। हालांकि सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी ने एक रन पूरा नहीं किया। 
 
देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। अब यह सवाल भी उठ रहा है कि महेंद्रसिंह धोनी ने की इस मामले में बेईमानी की या उनसे जानबुझकर यह चूक हुई है। 
 
वीडियो में दिख रहा है कि धोनी ने एक रन लिया लेकिन उसे पूरा नहीं किया जो अंपायर की भी नजरों में नहीं आया। यह विडियो क्लिप पारी के 45वें ओवर की है जब धोनी स्पिनर नाथन लॉयन की अंतिम गेंद पर रन लेने के लिए दौड़े लेकिन वह सिंगल उन्होंने पूरा ही नहीं किया। 
 
इस पर बाबू वेंकट ने ट्वीट कर कहा कि पिछले मैच में आपने ध्यान दिया होगा कि धोनी को गलत आउट दिया गया था। अगर उस फैसले को पलट दिया जाए तो भारत पहला वनडे भी जीत सकता था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख