दिव्यांग खिलाड़ी अपने आपको किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं समझें : डॉ. भार्गव

Webdunia
बुधवार, 15 मई 2019 (21:53 IST)
रीवा। 'दिव्यांग खिलाड़ी अपने आपको किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं समझें। हम सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसे प्रतिभावान एवं होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें और उन्हें खेल के मैदान में और अधिक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए सकारात्मक माहौल तथा वातावरण उपलब्ध कराएं।' यह बात रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने कही।
 
महाराष्ट्र में आयोजित चतुर्थ जोन स्तरीय मूक बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विजेता बनने पर डॉ. भार्गव ने मूक बधिर खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएँ देकर उत्साहवर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों ने संभागायुक्त कार्यालय में पहुंचकर डॉ. भार्गव से सौजन्य भेंट कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी।
 
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त राकेश शुक्ला, उप संचालक सतीश निगम, अधीक्षक मूक बधिर विद्यालय एसडीएम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। डॉ. भार्गव ने दिव्यांग खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
 
उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करें, जिससे अन्य खिलाड़ी प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी अपने आपको किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं समझें। अपने इरादे बुलंद रखते हुए कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए उपलब्धियां अर्जित करें। 
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व में ये खिलाड़ी डॉ. अशोक कुमार भार्गव से मिले थे और उन्होंने अपनी समस्या बताई थी। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए इन खिलाड़ियों को खेल उपकरण उपलब्ध कराए थे। रीवा कमिश्नर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जिसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश की टीम विजेता बन सकी। 
 
5 से 9 मई तक जोन स्तरीय मूक बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को 3 विकेट से हराकर पहली बार मध्यप्रदेश की टीम विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, चण्डीगढ़, राजस्थान, गुजरात की टीमें शामिल थी।
 
टी-20 प्रतियोगिता के फाइनल में महाराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 98 रन बनाए थे। मध्यप्रदेश की टीम ने 17 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य अर्जित कर लिया। म.प्र. के लिए विवेक (जबलपुर) 25 और रजनीश तिवारी (रीवा) ने 21 रन की पारी खेली। महाराष्ट्र की ओर से विनोद काम्बली ने 5 विकेट लिए। 
 
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भोपाल के आमिर घोषित किए गए। म.प्र. की टीम से रीवा के रजनीश तिवारी (कप्तान), संदीप त्रिपाठी, सन्नी कचेर एवं रौनक सिंह ने भाग लिया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय आयोजन दिसम्बर 2020 में केरल में होगा। म.प्र. टीम के कोच आशुतोष शुक्ला एवं मैनेजर सत्यप्रकाश मिश्रा थे।
 
उल्लेखनीय है कि मूक बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय आयोजन रीवा में जनवरी अनिल सिंह तिवारी (व्याख्याता डाइट रीवा) के नेतृत्व में किया गया था, जिसमें मध्यप्रदेश की टीम चुनी गई थी। महाराष्ट्र में जोन स्तरीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में शामिल होने हेतु रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव द्वारा खेल किट उपलब्ध कराई गई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

IPL 2024 का आखिरी मैच हारकर मुंबई 10वीं रैंक पर हुई खत्म, लखनऊ ने 18 रनों से हराया

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

अगला लेख