ब्रावो ने धोनी को बताया Global Icon, अगला IPL भी खेलना चाहते हैं CSK से

Webdunia
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (14:12 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो को भले ही रिटेन ना किया हो लेकिन वह आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलना चाहते हैं। एक समाचार पत्र को दिए गए साक्षात्कार में ड्वेन ब्रावो ने यह खुलासा किया।

ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने यह माना कि आईपीएल की फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको काफी कुछ दिया है। 2021 में चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के वह सदस्य थे। इस बार ड्वेन ब्रावो ऑक्शन में जाएंगे।

वह आशा करते हैं कि इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स उनको अपनी टीम में शामिल कर ले। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ग्लोबल आइकन बताते हुए ड्वेन ब्रावो ने कहा कि धोनी ने उनकी काफी मदद की है और वह उनके लिए काफ अच्छे दोस्त हैं।

ब्रावो ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने उनके करियर में काफी मदद की है। दोनों ही चेन्नई फ्रैंचाइजी से लंबे समय तक जुड़े रहे। ब्रावो ने यह भी कहा कि आईपीएल के कारण ही वह भारतीय दर्शकों में मशहूर हो पाए।

आईपीएल 2021 में धोनी ने ब्रावो को दी थी 6 अलग गेंदें डालने की नसीहत

अपनी धीमी रफ्तार के लिेए जाने वाले ड्वेन ब्रावो ने इस आईपीएल के एक मैच में 6 अलग अलग प्रकार की गेंदे डाली थी। ऐसा करने के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनको कहा था।

दूसरे चक्र के आईपीएल 2021 में प्रेजेंटेशन सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि ब्रावो का फिट होना टीम के लिए काफी अच्छा रहा है। वह मेरे भाई जैसा है। माही ने कहा था "मैंने ही उसे कहा था कि 6 अलग अलग तरीके की गेंद डालना क्योंकि अब सब समझ चुके हैं कि तुम धीमी गेंदें डालते हो। हमने इस बात पर काफी चर्चा की थी और ब्रावो ने ना चाहते हुए भी मेरी बात मानी। "

चेन्नई ने धोनी को किया रीटेन लेकिन दाम घटाया

आईपीएल 2021 की विजेता फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से टूर्नामेंट के 2022 संस्करण के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित रवींद्र जडेजा मोईन अली और रुतुराज गायकवाड़ को टीम में रिटेन किया।

सीएसके धोनी को रिटेन करने का मन पहले ही बना चुका था। इसकी पूरी उम्मीद है कि शायद यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो, इससे पहले धोनी कह भी चुके हैं कि वह चेन्नई के मैदान से ही फ्रैंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का बल्ले से प्रदर्शन खास ना रहा हो लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से चेन्नई को फाइनल तक पहुंचाया और एक मैच में जीत भी दिलवाई। यही कारण है कि बल्ले से सिर्फ 16 मैचों में सिर्फ 16 की औसत से 114 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख