Hanuman Chalisa

श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से हटे स्टार्क, भाई की शादी में होंगे शामिल

Webdunia
सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (19:57 IST)
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क अपने भाई की शादी के समारोह में शिरकत करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से हट गए हैं। स्टार्क के विकल्प के तौर पर बिली स्टेनलेक या सीन एबोट को टीम में शामिल किया जा सकता है।

बुधवार को होने वाले दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया के उप कप्तान पैट कमिंस ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ शार्ट गेंदों का प्रभावी इस्तेमाल जारी रखेगी।

कमिंस ने कहा, इस (शार्ट गेंदबाजी करना) बारे में हमने बात की, इसमें कोई संदेह नहीं, विशेषकर गाबा या एडिलेड ओवल में, जहां पिचें काफी तेज और उछाल वाली हैं। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को एडिलेड में पहले टी-20 में श्रीलंका को 134 रन से हराया था। डेविड वार्नर ने इस मैच के साथ फार्म में वापसी करते हुए नाबाद 100 रन बनाए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख