Hanuman Chalisa

विंडीज क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल, विश्व कप से ठीक पहले रीफर बने विंडीज कोच

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (23:59 IST)
बारबाडोस। विंडीज क्रिकेट टीम को विश्व कप से ठीक पहले बड़े फेरबदल से गुजरना पड़ रहा है, जहां शुक्रवार को फ्लायेड रीफर को टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है, जो कुछ महीने पहले मुख्य कोच बनाए गए रिचर्ड पाइबस की जगह लेंगे।
 
क्रिकेट विंडीज के नए अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने टीम में नए बदलावों की घोषणा की है, वहीं संपूर्ण चयन पैनल को भी बदल दिया गया है और रॉबर्ट हायेंस को कर्टनी ब्राउन की जगह मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। रीफर को अंतरिम प्रमुख कोच बनाया गया है। गत वर्ष बांग्लादेश दौरे में रीफर को प्रमुख कोच बनाया गया है।
 
स्केरिट ने कहा कि हमें हायेंस के रूप में एक बेहतरीन अंतरिम चयनकर्ता मिला है, जो एकजुटता की हमारी चयन नीति के सिद्धांत को समझते हैं। हमें यकीन है कि हायेंस सभी खिलाड़ियों को साथ लेकर चलेंगे और विंडीज क्रिकेट के हित में काम करेंगे।
 
स्केरिट को मार्च में क्रिकेट विंडीज का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें डेव कैमरन की तुलना में 8-4 से वोट मिले थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख