ग्लेन मैक्सवेल ने की अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से शादी, RCB ने किया फोटो ट्वीट

Webdunia
शनिवार, 19 मार्च 2022 (16:09 IST)
ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आगामी आईपीएल 2022 सीजन से पहले भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

मैक्सवेल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर विनी के साथ शादी की तस्वीर साझा की। आरसीबी ने नवविवाहित जोड़े को नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। आरसीबी ने ट्वीट में लिखा, “ आरसीबी परिवार मैक्सवेल और विनी के अपने जीवन में इस नए अध्याय की शुरुआत पर खुश है। आप दोनों के सुखी और शांत रहने की कामना करते हैं। ”

मैक्सवेल बेंगलुरु में रहने वाली विनी के साथ पिछले 4 साल से डेटिंग कर रहे हैं। विनी पढ़ने के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में और यहीं पर अपना दिल मैक्सवेल को दे बैंठी। दो साल पहले जब कोरोना वायरस ने खलल नहीं डाला था तब दोनों ने सगाई की थी।

पाक दौरे से नाम लिया था वापस आईपीएल में भी देर से जुड़ेंगे

ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अगले महीने वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए उन्होंने पाक दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती मैचों से बाहर रहना तय है। मैक्सवेल ने 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से कहा था कि कार्यक्रम में बदलाव के कारण तिथियों में टकराव होना तय था।

दिलचस्प बात यह थी कि कस्तूरी शंकर नामक के एक ट्विटर हैंडल ने ग्लेन मैक्सवेल के शादी का कार्ड शेयर किया जो वायरल हो गया था।इस कार्ड की खास बात यह थी कि यह दक्षिण भारतीय भाषा तमिल में लिखा गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख