Hanuman Chalisa

'गुरु पूर्णिमा' पर कोच आचरेकर को याद किया तेंदुलकर, कांबली ने

Webdunia
मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (22:35 IST)
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर को याद किया। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज तेंदुलकर ने ट्विटर पर ‘आचरेकर सर’ का आभार व्यक्त किया। 
 
अपने कॅरियर को संवारने में आचरेकर के योगदान की अक्सर चर्चा करने वाले तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘गुरु वह होता है जो शिष्य में अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। आभार आचरेकर सर इस तरह के गुरु बनने, मेरा मार्गदर्शन करने और मुझे इस लायक बनाने के लिए। #गुरु पूर्णिमा।’ 
 
क्रिकेट जगत में ‘आचरेकर सर’ के नाम से मशहूर रमाकांत आचरेकर का इस साल 2 जनवरी को मध्य मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में अपने आवास पर निधन हो गया था। 

भारत की तरफ से 17 टेस्ट और 104 वनडे खेलने वाले कांबली ने कहा कि आचरेकर सर ने उन्हें न सिर्फ अच्छा क्रिकेटर बनने की सीख दी, बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनाया। 
कांबली ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘आपने मुझे केवल अच्छा क्रिकेटर ही नहीं बनाया, आपने मुझे अच्छा इंसान बनने की भी सीख दी। मुझे आपकी कमी खलती है आचरेकर सर। आप अपनी सीख के जरिये हमेशा मेरे साथ रहेंगे। ‘हैप्पी गुरु पूर्णिमा।’ #गुरु पूर्णिमा।’ 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख