Hanuman Chalisa

भारत ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में यंग की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड ए ने वापसी की

Webdunia
शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (16:19 IST)
हैमिल्टन। कप्तान विल यंग (नाबाद 117) की शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ए ने भारत ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुक्रवार को यहां पांच विकेट पर 221 रन बना लिए।
 
 
दिन का खेल समाप्त होने के समय यंग के साथ थीओ वैन वोर्कोम (32) क्रीज पर उपस्थित थे। दोनों अब तक छठे विकेट के लिए 80 रन जोड़ चुके हैं। यंग ने 266 गेंद की नाबाद पारी में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 117 रन बनाए हैं। 
 
भारत ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मैच के 14 ओवर के बाद सलामी बल्लेबाज हैमिश रदरफोर्ड रिटायर हर्ट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 25 रन था। 
 
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टिम सीफेर्ट (16) को नवदीप सैनी (66 रन पर एक विकेट) ने चलता किया। रजनीश गुरबानी (36 रन पर दो विकेट) ने ग्लेन फिलिप (07) का विकेट लिया तो वही मोहम्मद सिराज (26 रन पर दो विकेट) ने राचिन रविंद्र (16) और कैम फ्लेचर (शून्य) को आउट कर न्यूजीलैंड ए को चौथा झटका दिया। 
 
गुरबानी ने इसके बाद डग ब्रेसवेल (09) को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को संकट में डाल दिया। यंग और वोर्कोम ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए इसके बाद टीम को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख