Hanuman Chalisa

हार्दिक पांड्‍या ने उठाया बड़े राज से पर्दा...

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (17:01 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक राज से पर्दा हटाते हुए कहा है कि उनके करीबी दोस्त और विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने विंडीज में उन्हें एक बार लगभग गिरफ्तार ही करा दिया था।
 
विदेशी दौरे के दौरान आमतौर पर मेजबान टीम के खिलाड़ी मेहमान खिलाड़ियों की टांग खिंचाई करते हैं और उनके साथ कुछ अलग ही तरह के मजाक करते हैं। ऐसा ही कुछ पांड्या के साथ हुआ जिसका कि जिक्र उन्होंने एक टीवी शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में किया।
 
पांड्या ने कहा कि पोलार्ड ने एक बार मेरी कुछ ज्यादा ही टांग खिंचाई की। एक बार तो उन्होंने एक पुलिस वाले को बुला लिया, जो मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह पुलिस वाला पोलार्ड का दोस्त था और इन दोनों ने मिलकर मुझे डराने की कोशिश की। हालांकि मुझे पता चल गया था कि दोनों मिलकर मेरे साथ मजाक कर रहे हैं और मेरी टांग खींच रहे हैं।
 
ऑलराउंडर ने साथ ही कहा कि उस दौरान मैं बिलकुल शांत खड़ा था। मैंने सोचा कि मैं भारतीय टीम को बुला लूं ताकि मामला सुलझ जाएगा, क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था। मैंने देखा कि पोलार्ड का पुलिस वाला दोस्त जब किसी दूसरे व्यक्ति को फोन कर रहा था तो मुझे मालूम हो गया कि दोनों मिलकर मेरी टांग खिंचाई कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख