Hanuman Chalisa

हार्दिक पंड्‍या ने कर दी यह बड़ी गलती, क्या बीसीसीआई से मिलेगी माफी?

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2019 (19:53 IST)
सिडनी। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी भारी पड़ गई। बीसीसीआई ने जब उन्हें नोटिस भेजा तो पंडया ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि वह टीवी शो पर महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए ‘विनम्रतापूर्वक माफी मांगते हैं’, जिन्हें सेक्सिस्ट और स्त्री विरोधी करार दिया गया। नोटिस का जवाब देने के हार्दिक को 24 घंटे का समय दिया गया था, पंड्या ने कहा कि उन्हें महसूस नहीं हुआ कि उनकी टिप्पणी असभ्य मानी जाएगी। 
 
 
हार्दिक पंड्‍या ने कहा, ‘मैंने एक चैट शो पर शिरकत की, जिसमें मैंने यह महसूस किये बिना कुछ बयान दिए कि इन्हें अपमानजनक करार दिया जाएगा और इससे दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी जिसके लिए मैं विन्रमतापूर्वक माफी मांगता हूं।’ 
 
पंड्या ने कहा, ‘मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि इसमें मेरा इरादा किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह से आहत करने या समाज के किसी भी वर्ग को किसी भी तरह खराब तरीके से पेश करने का नहीं था। मैंने ये बयान शो के दौरान बातचीत करते हुए दे दिए और मुझे नहीं पता था कि इन बयानों को आपत्तिजनक पाया जाएगा।’ 
25 साल का यह स्टार क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए यहां पर हैं। उन्होंने कहा कि वह इस तरह का बर्ताव दोबारा नहीं दोहराएंगे। उन्होंने कहा, ‘आश्वस्त रहिए, मैं बीसीसीआई का बहुत सम्मान करता हूं और इस तरह की घटना भविष्य में दोबारा नहीं हो, इसके लिए पूरे विवेक का इस्तेमाल करूंगा।’ 
 
पता चला है कि पंड्या ने भारतीय टीम प्रबंधन और यहां अपने साथियों से माफी मांग ली है। इस शो पर उनके साथी लोकेश राहुल ने भी शिरकत की, हालांकि वह महिलाओं और रिश्तों पर पूछे गए सवालों पर अधिक संयमित दिखे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख