हार्दिक पांड्या की लंदन में सफल सर्जरी, ऑपरेशन के बाद फैंस से किया वादा

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (15:04 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की लंदन में पीठ की सर्जरी सफल रही। ऑपरेशन के बाद उन्होंने अपने फैंस से कहा कि सर्जरी सफल रही। जल्द ही वापसी करूंगा। ऑपरेशन की वजह से वह लंबे समय तक क्रिकेट से बाहर भी हो सकते हैं।
 
हार्दिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो लगाते हुए लिखा, 'सर्जरी सफल रही। आप सभी की शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया। जल्द ही वापसी करूंगा। तब तक मेरी कमी महसूस कीजिए।' हार्दिक के पांच महीने तक क्रिकेट से दूर रहने की उम्मीद है।
 
हार्दिक भारतीय टीम के दूसरे अहम सदस्य है, जो टीम से बाहर चल रहे हैं। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी पीठ में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला से बाहर हैं।
 
बड़ौदा का यह आलराउंडर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेला था और चोट के कारण टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गया। वह बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी नहीं खेल पाएंगे।
 
हार्दिक ने अब तक 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। इस दौरान वह 1 शतक और 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उन्होंने 109 विकेट हासिल किए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख