32 हीरे जड़े हैं हार्दिक पांड्या की घड़ी में, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (15:29 IST)
भारतीय क्रिकेट फैंन्स के चहेते हार्दिक पांड्या अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय है क्योंकि वह टैटू और हेयरस्टाइल में लगातार बदलाव करते रहते हैं। यही नहीं उनकी ड्रेसिंग सेंस भी युवा पीढ़ी को काफी आकर्षित करती है। 
 
अपने खेल के दम पर हार्दिक पांड्या तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन महंगे शौक और मस्ती के लिए लगातार चर्चा में बने रहते हैं।हाल ही में उनकी घड़ी ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या की यह घड़ी करीब 5 करोड़ रुपए की है। 
 
इस घड़ी की फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। यह घड़ी पेटेक फिलिप नॉटिलस प्लेटिनम -5711 ब्रांड की बताई जा रही है। 
 
32 हीरे जड़े हैं घड़ी में
 
हार्दिक पांड्या की घड़ी में करीब 32 बगौटे कट डायमंड्स जड़े हैं। इसमें सोने की परत भी चढ़ाई गई है। तो जाहिर है जिस चीज की बनावट ही सोने और हीरे से हो तो वह चीज़ तो महंगी होनी ही है।
 
 
वहीं क्रुणाल पांड्या ने पिछले दिनों मुंबई में 30 करोड़ का फ्लैट खरीदा है जो करीब 4 हजार स्कवेयर फिट में फैला हुआ है। इसमें 8 बेडरूम, स्वीमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और रूफ पार्किंग भी है। 
शानदार कार ने भी जीता फैंस का दिल
 
आईपीएल खेलने के लिए दोनों ही पांड्या बंधू दुबई पहुंच चुके हैं और अपनी टीम मुंबई इंडियन्स के कैंप से भी जुड़ गए हैं। दूसरे भाग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच में खेला जाना है। मुंबई इंडियन्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों भाइयों के जुड़ने की पुष्टि भी कर दी है।
 
हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट  से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों भाई एक लग्जरी कार से टीम होटल पहुंचे है। इस वीडियो में हार्दिक हेट में एकदम रॉकस्टार जैसे लग रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

घड़ी हो घर हो या फिर कार दोनों ही भाइयों ने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने का मौका नहीं छोड़ा। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख