इयान बॉथम को ‘हाउस ऑफ लार्ड्स’ का सदस्य बनाया गया

Webdunia
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (14:20 IST)
लंदन। इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम को ब्रिटिश संसद में ‘हाउस ऑफ लार्ड्स’ का सदस्य बनाया गया। वह सरकार द्वारा ‘हाउस ऑफ लार्ड्स’ (उच्च सदन) के लिए चुने गए 36 नए दिग्गजों में शामिल हैं। 
 
पूर्व कप्तान बॉथम ने इंग्लैंड के लिए 1977 और 1982 के बीच 102 टेस्ट मैच खेले थे और वह ब्रेक्सिट के समर्थक हैं। 64 साल के खिलाड़ी को 2007 में चैरिटी और क्रिकेट में सेवाओं के लिए ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया गया था। 
 
इंग्लैंड की महिला टीम की पूर्व कप्तान रशेल हेहो-फ्लिंट के 2011 में चुने जोन के बाद ‘पीयरेज’ से नवाजे जाने वाले वह पहले क्रिकेटर हैं। वह सदन में ‘क्रासबेंच - स्वतंत्र - पीयर’ के तौर पर बैठेंगे। 
 
संन्यास के बाद वह क्रिकेट मैचों में कमेंटरी के अलावा चैरिटी अभियानों से जुड़ गए, जिसमें ल्यूकीमिया के शोध के लिए फंड जुटाना शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख