Hanuman Chalisa

ICC चेयरमैन चुनाव की प्रक्रिया जारी, दिसंबर तक होगी पूरी

Webdunia
सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (19:59 IST)
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा है कि आईसीसी के अगले चेयरमैन (Chairman) के चुनाव की प्रकिया जारी है और इसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

आईसीसी ने बयान जारी कर कहा, आईसीसी के अगले चेयरमैन पद के चुनाव की प्रक्रिया जारी है और प्रथम चरण में उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया मौजूदा बोर्ड निदेशक इस साल 18 अक्टूबर तक पूरी करेंगे।

किसी भी नामांकित उम्मीदवार को बोर्ड निदेशक का समर्थन मिलना जरूरी है, तभी जाकर वह उम्मीदवार बन पाएगा। आईसीसी के संविधान के अनुसार, उम्मीदवार को योग्य बनाने के लिए एशिया का मौजूदा या पूर्व निदेशक होना जरूरी है।

पूर्व चेयरमैन शशांक मनोहर का कार्यकाल जुलाई में खत्म होने के बाद से यह पद खाली पड़ा है और फिलहाल इमरान ख्वाजा अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कामकाज संभाल रहे हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख