ICC के जनवरी के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी बने शुभमन गिल, ग्रेस स्क्रीवन्स को महिला वर्ग का सम्मान

Webdunia
सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (18:05 IST)
दुबई। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को एकदिवसीय प्रारूप में लगातार अच्छी पारियां खेलने के लिए जनवरी माह का आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया जबकि इंग्लैंड की अंडर-19 कप्तान ग्रेस स्क्रीवन्स महिला वर्ग में यह सम्मान पाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी। 23 साल के गिल ने जनवरी में 100 से अधिक के 3 स्कोर बनाए और इस दौरान 567 रन जोड़े।
 
गिल ने जनवरी में सीमित ओवरों के क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों के खिलाफ एकदिवसीय प्रारूप में काफी रन जुटाए। 23 साल के गिल ने जनवरी में 100 से अधिक के 3 स्कोर बनाए और इस दौरान 567 रन जोड़े।
 
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में श्रृंखला के पहले मैच में दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 149 गेंदों में 28 बाउंड्री की मदद से 208 रन बनाए और इस दौरान एकदिवसीय प्रारूप में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
 
उन्होंने इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 116 और न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय में 112 रनों की पारी भी खेली। गिल ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हमवतन मोहम्मद सिराज को वैश्विक मतदान में पछाड़कर पहली बार आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही वह अक्टूबर 2022 में विराट कोहली के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय भी बने।
 
गिल ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा कि जनवरी मेरे लिए विशेष माह रहा और इस पुरस्कार को जीतकर यह और यादगार हो गया। प्रदर्शन को मान्यता मिलना हमेशा अच्छा होता है और इन पारियों से मुझे काफी आत्मविश्वास मिलेगा विशेषकर घरेलू सरजमीं पर होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले।
 
ग्रेस ने पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत यह महिला वर्ग का पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी अगुआई में टीम ने फाइनल में जगह बनाई, जहां उसे चैंपियन बने भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
 
19 साल की ग्रेस ने 7 पारियों में रवांडा, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 3 अर्द्धशतक सहित 41.85 की औसत से 293 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 7.11 के औसत से 9 विकेट चटकाए। ग्रेस ने इस पुरस्कार की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड और बेथ मूनी को पछाड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख