Hanuman Chalisa

ICC महिला टी-20 विश्व कप में फ्रंटफुट नोबॉल तकनीक का करेगी इस्तेमाल

Webdunia
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (12:02 IST)
दुबई। किसी वैश्विक टूर्नामेंट में पहली बार फ्रंटफुट नोबॉल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जब आईसीसी इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप में इसे लागू करेगी। हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज में सफल प्रयोग के बाद इसके इस्तेमाल का फैसला किया गया।
 
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि तीसरा अंपायर हर गेंद के बाद फ्रंटफुट लैंडिंग पोजिशन पर नजर रखेगा। गेंद नोबॉल होने पर वह मैदानी अंपायर को इसकी सूचना देगा। इसमें कहा गया कि मैदानी अंपायरों को निर्देश दिए गए हैं कि फ्रंटफुट नोबॉल पर वे फैसला नहीं लेंगे, बाकी नोबॉल पर हालांकि वे ही फैसला लेंगे। हाल ही में 12 मैचों में इस तकनीक का ट्रॉयल लिया गया जिसमें 4,717 गेंदें डाली गईं और उनमें 13 नोबॉल थीं।
 
आईसीसी महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्यौफ अलार्डिस ने कहा कि क्रिकेट में मैच अधिकारियों की मदद के लिए तकनीक के इस्तेमाल की अच्छी परंपरा रही है। मुझे यकीन है कि इस तकनीक के प्रयोग से आईसीसी महिला टी-20 विश्व में फ्रंटफुट नोबॉल में गलतियों की गुंजाइश कम हो जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख