Hanuman Chalisa

इमरान खान ने पीसीबी का निमंत्रण ठुकराया

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (06:38 IST)
कराची। क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी का राष्ट्रीय टीम और विश्व एकादश के बीच इस सप्ताह गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले मैच में आने का निमंत्रण नामंजूर कर दिया है।
 
इमरान खान पांच दिन के लिए ब्रिटेन रवाना हो गए हैं जबकि विश्व एकादश की टीम को सोमवार तड़के लाहौर पहुंचना है। वह यहां तीन टी20 मैच खेलेगी। यह मार्च 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद पहला अवसर है जबकि आईसीसी के समर्थन से पाकिस्तान में मैचों का आयोजन किया जा रहा है।
 
पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता इमरान का उस दिन स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है जिस दिन विश्व एकादश का दौरा समाप्त होगा।
 
सेठी ने हाल में कहा था कि उन्होंने इस सीरीज के लिए 17 पूर्व कप्तानों और दिग्गजों को आमंत्रित किया है जिनमें इमरान और जावेद मियादाद भी शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख