World Cup 2019 : भारत सरकार जारी करेगी 500 और 1000 के चांदी और सोने के स्मारक सिक्के

Webdunia
मंगलवार, 21 मई 2019 (22:54 IST)
बीकानेर। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे क्रिकेट विश्वकप 2019 के अवसर पर भारत सरकार खास तरह के 500 और एक हजार रुपए के स्मारक सिक्के जारी करने जा रही है।
 
राजस्थान के बीकानेर में सिक्कों का संग्रह और अध्ययनकर्ता सुधीर लुणावत ने बताया कि मुम्बई टकसाल में बनाए जा रहे विश्व कप के सिक्कों में एक हजार रुपए का सिक्का भारत में जारी होने वाला पहला सोने का स्मारक सिक्का होगा।
 
इस पर एक तरफ आईसीसी वर्ल्ड कप का आधिकारिक लोगो का फोटो होगा तो दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के साथ मूल्य वर्ग होगा।
 
18 एमएम गोलाई के इस सिक्के का वजन 5 ग्राम होगा जो 999 शुद्ध सोने से बना होगा, जबकि दूसरा सिक्का 500 मूल्य वर्ग का होगा जो 40 ग्राम शुद्ध चांदी का बना होगा। इसका आकार 44 एमएम होगा।
 
लूणावत ने बताया कि ये स्मारक सिक्के मई के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे और जारी होने के साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
 
एक हजार रूपए के स्वर्ण सिक्के की अनुमानित कीमत 24 हजार रुपए तो 500 के रजत सिक्के की कीमत करीब चार हजार रुपए होगी। ये स्मारक सिक्के सीमित संख्या में ही जारी किए जाएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख