भारत के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ का निधन

उन्होंने 1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी

WD Sports Desk
मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 (15:31 IST)
India's oldest Test cricketer, Dattajirao Gaekwad Passes Away : भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को निधन हो गया।
 
वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। वह 95 वर्ष के थे।
 
परिवार के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।
 
उन्होंने 1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी।
 
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया और उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था।
 
गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में 1947 से 1961 तक बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 47.56 की औसत से 3139 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल थे।

<

The BCCI expresses its profound grief at the passing away of Dattajirao Gaekwad, former India captain and India’s oldest Test cricketer. He played in 11 Tests and led the team during India’s Tour of England in 1959. Under his captaincy, Baroda also won the Ranji Trophy in the… pic.twitter.com/HSUArGrjDF

— BCCI (@BCCI) February 13, 2024 >
उनका सर्वोच्च स्कोर 1959-60 सत्र में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था।
 
वह 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले पहले दीपक शोधन भारत के सबसे अधिक उम्र वाले टेस्ट
 
क्रिकेट थे। पूर्व बल्लेबाज शोधन का 87 वर्ष की आयु अहमदाबाद में निधन हुआ था।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

त्रीशा-गायत्री की जोड़ी मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में हारी

AITA अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश संघों ने अविश्वास प्रस्ताव वापस लिया

ICC बैठकों में BCCI प्रतिनिधि चुनना AGM का मुख्य एजेंडा

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी बारिश ने धोया

अंतिम समय में गोल गंवाने की भारतीय हॉकी टीम की छवि बदली: जफर इकबाल

अगला लेख